{"_id":"6223ae0ab1baf81ded133750","slug":"flood-control-in-dharchula-pithoragarh-news-hld45557577","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी के किनारे सुरक्षा दीवार होने लगी क्षतिग्रस्त, लोगों को सता रहा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी के किनारे सुरक्षा दीवार होने लगी क्षतिग्रस्त, लोगों को सता रहा डर
विज्ञापन
बलुवाकोट क्षेत्र में नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार में पड़ी दरारें। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट बाजार में काली नदी किनारे बनाई गई सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने लगी है। इससे नदी किनारे बने कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों को बड़े हादसे का डर सताने लगा है। उनका मानना है कि बरसात में खतरा बढ़ सकता है।
मुख्य बाजार से लेकर मल्ली बाजार मंदिर तक की सुरक्षा दीवार कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह दीवार में दरारें पड़ गई हैं। लोगों ने प्रशासन को वस्तुस्थिति बता दी है, लेकिन बाढ़ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन सुरक्षा इंतजाम नहीं करता है तो खतरे की जद में आए परिवारों का विस्थापन किया जाए। लोगों ने कहा कि बरसात में काली नदी की बाढ़ से खतरा और अधिक बढ़ जाएगा। ऐसे में प्रशासन को सुरक्षा दीवार बनाने का काम जल्द करना चाहिए।
काली नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने लगी है। नदी लगातार सुरक्षा दीवार को काटती जा रही है। ऐसे में समय रहते सुरक्षा इंतजाम करने की जरूरत है। - डॉ. रमेश चंद, सेवानिवृत्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, बलुवाकोट।
विज्ञापन
प्रशासन को समस्या से पहले ही अवगत करा दिया गया है। फिर भी सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। लगातार अनहोनी का डर बना रहता है। खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए। - तुलसी मेहरा, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी, बलुवाकोट।