फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fixing the problem of forests by camping

शिविर लगाकर करें वनराजियों की समस्या का समाधान

Fri, 07 Dec 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Fri, 07 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fixing the problem of forests by camping
अस्कोट में वनराजियों की बैठक लेते एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के अध्यक्ष नृप सिंह नपलच्याल ने अस्कोट में वनराजियों की समस्याएं सुनीं। जमतड़ी गांव में रहने वाले वनराजियों ने सड़क, पेयजल समेत कई समस्याएं आयोग के अध्यक्ष के सामने उठाई। अध्यक्ष ने एसडीएम को जमतड़ी में शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


लोनिवि विश्राम गृह में बैठक कर वनराजि परिवारों ने जमतड़ी के लिए पेयजल योजना बनाने की मांग की। अस्कोट-कूटा मोटर मार्ग बनाने की मांग करते हुए कहा कि सड़क नहीं होने से उन्हें कई तरह की दिक्कत होती है। वनराजि महिलाओं ने कहा कि जमतड़ी में अवैध शराब धड़ल्ले से बिकती है, इस पर रोक लगाई जाए। लोगों ने प्राथमिक पाठशाला जमतड़ी में एक ही शिक्षक होने का मामला उठाया।
विज्ञापन


जमतड़ी की कमला, मंजू, निर्मला, गीता, खड़क सिंह, मदन सिंह, प्रधान गोविंद भंडारी, अर्पण की खीमा जेठी ने कहा कि जमतड़ी के एएनएम सेंटर में एएनएम नहीं है। वनराजि परिवारों को जमीन का मालिकाना हक नहीं मिला है। आयोग अध्यक्ष ने एसडीएम वैभव गुप्ता को जमतड़ी में शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि शासन स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए शासन को विधिवत प्रस्ताव भेजें। आयोग भी इस मामले में सरकार को पत्र लिखेगा। बैठक में कनालीछीना के खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट, डीडीहाट के खंड विकास अधिकारी बीएस दरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष ने जौलजीबी में की वनराजियों से बात
जौलजीबी। एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष नृप सिंह नपलच्याल ने जौलजीबी में किमखोला, भगतिरुवा, गाड़ागांव और पीपलतड़ा में रहने वाले वनराजियों की समस्याएं सुनीं। वनराजियों ने जमीन का मालिकाना हक नहीं मिलने का मामला उठाया। कहा कि इस कारण उन्हें कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इन लोगों ने पानी की समस्या उठाते हुए कहा कि गांव के लोग दिनभर पानी की ही व्यवस्था करने में लगे रहते हैं। दूर-दूर से पानी ढोना पड़ता है। आयोग अध्यक्ष ने एसडीएम राजकुमार पांडेय को जमीन का मालिकाना हक दिलाने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि पानी की समस्या का प्राथमिकता से निदान कराएं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, राजस्व उप निरीक्षक घनश्याम पैंतोला, वनराजि और अर्पण संस्था के लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed