{"_id":"5ea317a18ebc3e9084664fec","slug":"fix-arrangements-in-vyas-darma-valley-pithoragarh-news-hld3810743123","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यास, दारमा घाटी में व्यवस्थाओं को ठीक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यास, दारमा घाटी में व्यवस्थाओं को ठीक करें
विज्ञापन
धारचूला में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला। संवाद न्यूज एजेंस
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सीमांत के व्यास, दारमा घाटी में खेती के लिए जाने वाले किसानों की समस्याओं के समाधान किए बैठक हुई। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने सड़क, रास्ते ठीक किए जाने की मांग उठाई।
बैठक में विधायक हरीश धामी ने कहा कि लॉकडाउन के चलते घाटी के गांवों में जाने वाले ग्रामीणों को पहले ही काफी देर हो चुकी है। उन्होंने शीघ्र सड़क ठीक करने और खाद्यान की व्यवस्था सुचारु किए जाने की मांग की। पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक नबियाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने व्यास घाटी में सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए वाहन की अनुमति देने की मांग उठाई। दारमा के प्रेम नगन्याल ने सड़क पर जमे ग्लेशियर को हटाने की मांग उठाई।
एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक, सीपीडब्ल्यूडी, लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन पास में चालक के साथ सिर्फ एक ही व्यक्ति जा पाएगा। सभी किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। वहां कैलाश रावत, प्रधान सुरेश गुंज्याल, अंजू रोंकली, सनम नबियाल, प्रेमा कुटियाल, राजेश कुटियाल, नारायण दरियाल, कोतवाल बिजेंद्र शाह, पूर्ति निरीक्षक किशन कुंवर आदि थे।