देर रात डीजे बजाने पर वसूला पांच हजार जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जाजरदेवल के निकट घुंसेरागांव में आधी रात के बाद तक डीजे बजाने वाले एक व्यक्ति को पांच हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ा। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर उपनिरीक्षक केसी आर्या के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रविवार रात करीब डेढ़ बजे घुंसेरागांव में डीजे बजने पर यह कार्रवाई की। बताया गया है कि गांव में बारात का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम के मालिक सूरज चंद पर मौके पर ही अर्थदंड लगा दिया। पुलिस ने रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे रखी है, लेकिन कई लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले माह भी पुलिस ने चार लोगों का देर रात डीजे बजाने पर चालान किया था।
पुलिस अधीक्षक ने विवाह का सीजन शुरू होते ही सभी बारातघरों मालिकों, होटल स्वामियों और लोगों को यह इत्तला कर दी थी कि रात दस बजे के बाद किसी भी दशा में डीजे न बजाया जाए। मार्च और अप्रैल में पुलिस ने विवाह कार्यक्रमों के दौरान चेकिंग अभियान चलाया था। एसपी ने बताया कि रात दस बजे के बाद डीजे न बजाने के लिए अदालत के भी आदेश हैं। वैसे भी तेज आवाज में संगीत बजाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान होता है और बीमार लोगों की तकलीफ बढ़ती है। पुलिस ने तय किया है कि अब रोज रात के समय यह चेक किया जाएगा कि कहीं पर देर रात में डीजे तो नहीं बज रहा है। यह नियम सभी थाना क्षेत्रों में समान रूप से लागू किया गया है।