फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five roads including Munsiyari-Milam closed due to landslide, people worried

Pithoragarh News: भूस्खलन से मुनस्यारी-मिलम सहित पांच सड़कें बंद, लोग परेशान

Thu, 29 May 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Five roads including Munsiyari-Milam closed due to landslide, people worried
थल-मुनस्यारी सड़क पर बनीक के पास मलबा और बोल्डर गिरने से फंसे वाहन। संवाद
पिथौरागढ़। मानसूनकाल अभी शुरू नहीं हुआ है और शुरुआती बारिश से आफत मचनी शुरू हो गई है। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से मुनस्यारी-मिलम सहित जिले में पांच सड़कें बंद हैं। सड़कों पर आवाजाही थमने से 20 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क कटा हुआ है जिस कारण 10 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुनस्यारी-मिलम सड़क बंद होने से माइग्रेशन से लौट रहे ग्रामीणों के साथ ही सेना को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में शुरुआती बारिश में ही सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार रात हुई बारिश के दौरान मलबा और बोल्डर गिरने से मुनस्यारी-मिलम, नाचनी-भैंसकोट, बरा-धामीगांव, अस्कोट-डुंगा कांडा, डीडीहाट-आदिचौरा सड़कें बंद हैं। सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप होने से क्षेत्र के 20 गांवों की 10 हजार से ज्यादा की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुनस्यारी-मिलम सड़क से ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थिति माइग्रेशन गांवों के साथ चीन सीमा पर स्थिति चौकियों में सेना की आवाजाही होती है। इस प्रमुख सड़क पर आवाजाही थमने से ग्रामीणों के साथ ही सेना की दिक्कत बढ़ गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुुताबिक सड़कों को खोलने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीन मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। जल्द ही सभी सड़कों पर आवाजाही शुरू हो जाएगी। - भूपेंद्र सिंह महर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
--
थल-मुनस्यारी सड़क पर 15 घंटे तक थमी रही रफ्तार
मुनस्यारी। मलबा और बोल्डर गिरने से थल-मुनस्यारी सड़क बीते बुधवार की देर शाम सात बजे बनीक के पास बंद हो गई थी। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ वाहन फंसे रहे। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और बोल्डरों के बीच सड़क खोलना लोनिवि के लिए चुनौती बना। किसी तरह दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे मलबा और बोल्डर हटाकर सड़क पर आवाजाही शुरू कराई जा सकी। इससे यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। हालांकि यहां पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है जिससे खतरा बना हुआ है।

--
थल में सबसे अधिक 16 एमएम दर्ज की गई बारिश
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में थल में सबसे अधिक 16.1 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। बेड़ीनाग में 3.2, डीडीहाट में 9.6, धारचूला में 15.4, मुनस्यारी में 9.4 और तेजम में 12 एमएम बारिश हुई। हालांकि जिला मुख्यालय सहित गंगोलीहाट, बंगापानी, देवलथल, कनालीछीना में बारिश थमने से लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed