फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   First mayor's first emphasis on cleanliness system

Pithoragarh News: पहली मेयर का सबसे पहले सफाई व्यवस्था पर जोर

Sat, 08 Feb 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
First mayor's first emphasis on cleanliness system
पिथौरागढ़। नव गठित नगर निगम की पहली मेयर कल्पना देवलाल ने सबसे पहले शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर दिया है। सफाई निरीक्षक और पर्यावरण मित्रों के साथ बैठक कर उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कूड़ेदानों से दो बार कूड़ा उठाया जाए और शौचालयों की सुबह-शाम सफाई की जाए। चेताया कि स्वच्छता में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में मेयर ने पर्यावरण मित्रों से कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कूड़ेदानों के पास नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




मेयर ने कहा कि लोगों को कूड़ा फेंकने के लिए सड़क पर न आना पड़े, इसके लिए घर-घर से कचरा उठाने की पहल की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से भी स्वच्छता में सहयोग करने का अनुरोध किया। बैठक में सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सामुदायिक भवन और लाइब्रेरी का करेंगे निर्माण



मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि खाली जमीन उपलब्ध होने पर वहां सामुदायिक भवन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी बनाई जाएगी। नगर में लावारिस श्वानों (कुत्तों) की समस्या के समाधान के लिए डॉग शेल्टर बनाया जाएगा। नगर में स्थित पार्कों के सौंदर्यीकरण के साथ ही वार्डों में नए पार्क बनाने के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed