{"_id":"606365768ebc3e590f3cf193","slug":"firing-in-jhulaghat-thana-pithoragarh-news-hld4199581190","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी के साथ मामूली विवाद में पुलिस जवान ने की हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी के साथ मामूली विवाद में पुलिस जवान ने की हवाई फायरिंग
विज्ञापन
Firing in Jhulaghat Thana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। होली के दौरान सोमवार को मामूली विवाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने हवाई फायरिंग कर दी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कांस्टेबल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।
झूलाघाट थाने में सोमवार को पुलिस के जवान छलड़ी मना रहे थे। दोपहर के समय पुलिस कांस्टेबल हेमंत मनराल और अशोक बुदियाल ने होली के कपड़ों में एक-दूसरे की फोटो खींची। बताया जा रहा है कि खींची गई फोटो दिखाने के लिए कहने पर उनके बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि शराब के नशे में हेमंत कमरे से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर ले आया और उसने हवा में फायर झोंक दिया। फायरिंग से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। अशोक की तहरीर पर थाना प्रभारी टीएस राणा ने मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
सोमवार शाम जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में दोनों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल में जवान के शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसलिए मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है।
होली पर पुलिस जवानों की बीच हुए विवाद की जांच चल रही है। प्रथमदृष्ट्या आरोप सही मानकर 3/2021 के तहत 30 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गयाद है। आरोपी जवान के रिवाल्वर का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है।
- राजेंद्र सिंह रौतेला, सीओ, पिथौरागढ़।