{"_id":"5a4fb1234f1c1b4a198b4f52","slug":"fire-of-protest-against-the-authorities-reached-the-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के विरोध की आग गांवों तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के विरोध की आग गांवों तक पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट में प्राधिकरण के विरोध में पुतला दहन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास प्राधिकरण के विरोध की आग अब गांवों तक पहुंच गई है। अस्कोट में शुक्रवार को लोगों ने विकास प्राधिकरण का पुतला फूंका। कहा कि वह प्राधिकरण के प्रावधानों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। प्राधिकरण के दायरे में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग के किनारे 200 मीटर के सभी गांव आ रहे हैं। प्राधिकरण के प्रावधान लागू होने पर गांवों में संकट बढ़ जाएगा। लोगों को निर्माण कार्य कराने में भी कठिनाई होगी।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज लुंठी के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने कहा कि सरकार को प्राधिकरण लागू करने के बजाए गांवों की बुनियादी समस्याएं हल करनी चाहिए थी। गांवों में विकास न होने के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। अब लोग टैक्स की मार सहने लगेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना राजस्व बढ़ाने के लिए ही यह फरमान जारी किया है। पुतला दहन के समय विकास भंडारी, नितेश पाल, पंकज भंडारी, महेश जोशी, नीरज कुमार, महेश कुमार, जीत सिंह, गणेश सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद थे। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन