फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire Day in Pithauragarh

फायर यूनिट ने अग्निकांडों में शहीद हुए फायर कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fire  Day in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्निकांडों में शहीद हुए फायर कर्मियों को श्रद्धांजल? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/लोहाघाट/टनकपुर। दमकल विभाग 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मना रहा है। इसके तहत अग्निशमन विभाग कर्मियों ने फायर सर्विस कार्यों के दौरान शहीद जांबाजों को श्रद्धांजलि देकर जागरूकता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

फायर यूनिट पिथौरागढ़ में बृहस्पतिवार को अग्निशमन अधिकारी किशोर चंद उपाध्याय के नेतृत्व में फायर स्टेशन पिथौरागढ़ में दो मिनट का मौन रखकर अग्निकांडों में शहीद फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों को जागरूक भी किया गया। एफएसओ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट, अत्यधिक गर्मी पैदा होने, ओवरलोडिंग, घटिया उपकरणों के प्रयोग, अवैध ढंग से बिजली के तार लगाने, गलत तरीके से की गई बिजली की वायरिंग, लापरवाही एवं अज्ञानता के कारण आग की 60 फीसदी घटनाएं होती हैं। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही से आग की बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। आग लगने पर फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग कर उसमें काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन

लोहाघाट के अग्निशमन अधिकारी द्वितीय श्याम बहादुर थापा ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में पानी के जहाज में हुए विस्फोट में 66 दमकल कर्मी शहीद हो गए थे, जिनकी याद में प्रतिवर्ष अग्निशमन सेवा दिवस मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इसके बाद दमकल कर्मियों ने लोहाघाट और चंपावत क्षेत्र में आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की आग लगने पर 05965-234211, 100, 101, 108 नंबर पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। इस मौके पर एलएफएम प्रकाश पांडेय, जगदीश तिलाड़ा, कुंदन बसेड़ा, भैरव सिंह, सुनील जोशी, राजेश खर्कवाल, भैरव सिंह आदि रहे। फायर सर्विस के शहीदों को याद किया
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर के दमकलकर्मियों ने टनकपुर एवं बनबसा में जनजागरूकता रैली निकाली। अग्निशमन अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि सप्ताह के दौरान 20 अप्रैल तक कई आयोजन होंगे। वहां लीड फायरमैन श्याम सिंह, मोहन सिंह थापा, चंद्रशेखर, चरण सिंह, त्रिभुवन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed