फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire broke out in a house in Dhyura village of Badabe

Pithoragarh News: बड़ाबे के ध्यूरा गांव में मकान में लगी आग

Wed, 14 Jan 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a house in Dhyura village of Badabe
बड़ाबे के ध्यूरा में मकान में आग बुझाते फायर सर्विस कर्मी।स्रोत : अग्निशमन विभाग
पिथौरागढ़। बड़ाबे क्षेत्र के ध्यूरा गांव में एक मकान में आग लग गई। फायर सर्विस की टीम ने डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों से मदद से आग पर काबू पाया और बड़ा नुकसान होने से बच गया। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास बने मकान भी इसकी चपेट में आ जाते।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बीते मंगलवार की देर शाम को ध्यूरा गांव में गिरधर सिंह खड़ायत के मकान में आग लगने की सूचना मिली। तत्परता दिखाते हुए टीम फायर बाल, फायर एक्सटिंग्विशर के साथ डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई पार का गांव पहुंची। अग्निशमन उपकरणों और पानी के साथ एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि घटना में कमरे के भीतर रखे कपड़े और बिस्तर जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास तीन मकान हैं। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो यह अन्य मकानों में भी फैल सकती थी। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी ने नशे में आवेश में आकर खुद मकान को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed