{"_id":"6a0a01bd5edca6114006231b","slug":"fire-breaks-out-in-hospitals-drug-warehouse-burns-medicines-and-equipment-worth-lakhs-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-141943-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अस्पताल के दवा गोदाम में आग, लाखों की दवाइयां और उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अस्पताल के दवा गोदाम में आग, लाखों की दवाइयां और उपकरण जले
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिला चिकित्सालय के दवा गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये की दवाइयां और अस्पताल के महंगे उपकरण जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।रविवार अपराह्न करीब तीन बजे अस्पताल परिसर स्थित दवा गोदाम में अचानक आग लग गई। बैतड़ी जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष नरी बडू ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान जिस कक्ष का उपयोग आइसोलेशन रूम के रूप में किया गया था, उसी में अस्पताल की दवाइयां और महंगे उपकरण रखे गए थे।
जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता एवं प्रहरी निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि आग पर एपीएफ, नेपाल प्रहरी और सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। संवाद