फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   FIR registered against the tractor driver accused in the accident

Pithoragarh News: हादसे के आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 21 Jun 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against the tractor driver accused in the accident
टनकपुर (चंपावत)। हाईवे पर बिचई के पास शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट निवासी विपिन चंद्र टम्टा ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई हरीश चंद्र टम्टा (टैक्सी चालक) शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे अपनी मैग्नेट कार से बनबसा से टनकपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बिचई के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल हरीश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed