{"_id":"5fe8d8f48ebc3ecd6b4ba2f6","slug":"fir-in-nachani-pithoragarh-news-hld408937553","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार और ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार और ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड़ के रायां-बजेता सड़क के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को लेकर ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नाचनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे रायां बजेता सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजना को ठीक कराने को लेकर ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच वार्ता चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने नाचनी थाने में मेडिकल प्रमाण पत्रों के साथ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच के लिए रविवार को पिथौरागढ़ के सीओ राजन सिंह रौतेला ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की है।
अराजक तत्वों ने तोड़ी पाइप लाइन, पेयजल आपूर्ति प्रभावित
चंपावत। भिंगराड़ा क्षेत्र के खरही ग्राम पंचायत में कुछ अराजक तत्वों ने पेयजल लाइन को तोड़ डाला। इसके चलते गांव कई जगह पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से पेयजल लाइन को ठीक करने और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि खरही ग्राम पंचायत के ईजर तोक पाल्ला में शनिवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने पेयजल लाइन तोड़ डाली। इसके चलते एक तरफ पानी की बर्बादी हो रही है, दूसरी तरफ लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोग दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जल संस्थान को देते हुए टूटी लाइन को ठीक करने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।