फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   FIR For Crime in Nachani

मारपीट और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर छह के खिलाफ मामला दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
FIR For Crime in Nachani
FIR For Crime in Nachani
नाचनी (पिथौरागढ़)। पुलिस ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो लोगों की तलाश जारी है। छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि पकड़े गए दो लोगों पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सूरज कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी धामीफल्याटी ने 14 जनवरी को नाचनी थाने में छह लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रार्थना पत्र के बाद धारा 34/147/323/504/506 आईपीसी, 3(1) एक्स एससी एसटी एक्ट में मामला पंजीकृत किया था। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी रविंद्र भट्ट, मनोज महर, कवींद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बंदीगृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपियों की तलाश जारी है। रविंद्र भट्ट के विरुद्ध पूर्व में थाना थल और कोतवाली पिथौरागढ़ में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मनोज सिंह महर पूर्व में पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर है। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल मुकेश शर्मा, सोहन गिरी, नरेंद्र सिंह कठायत, चालक जगदीश मारकूना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed