फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fight for getting seats in buses

बसों में सीट पाने के लिए रही मारामारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fight for getting seats in buses
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में बस में चढ़ते यात्री। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भैया दूज पर बसों में काफी भीड़भाड़ रही। मैदानी क्षेत्रों में जाने के लिए लोग सुबह चार बजे से ही स्टेशन पहुंचने शुरू हो गए थे। रोडवेज बसों में सीटों के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी। बसें पर्याप्त नहीं होने से अधिकतर लोगों ने टैक्सियों में सफर किया।
विज्ञापन

दिवाली मनाने के लिए हर साल मैदानी क्षेत्रों से सैकड़ों नौकरीपेशा लोग घर आते हैं। भैया दूज का त्योहार मनाकर बृहस्पतिवार से ही लोगों का लौटना शुरू हो गया था। इसके चलते स्टेशन में लोग सुबह चार बजे से ही पहुंचने लगे थे। सुबह पांच बजे जाने वाली बस के नहीं पहुंचने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बरेली के लिए दो घंटे बाद आई बस से लोगों की परेशानी कम तो हुई लेकिन सीट नहीं मिलने से कई लोगों को टैक्सी वाहनों में अधिक किराया देकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे रोडवेज स्टेशन में बरेली की बस पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ सीट पाने के लिए दौड़ पड़ी। कुछ ने खिड़की से सामान डाला तो कुछ बस के गेट पर चढ़ गए। सीट के लिए घंटों से इंतजार कर रहे लोगों ने बस के रोकने का भी इंतजार नहीं किया। कोई दोनों हाथों में सामान लेकर सीट पाने की जुगत में बस से चिपक गया तो कुछ ने अंदर बैठे यात्रियों को सामान देकर खाली सीट पर रखने की अपील की। बस रुकते ही यात्री सामान समेत अंदर गए और जहां खाली सीट मिली वहां बैठ गए। इस बीच सबसे अधिक दिक्कत महिला यात्रियों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन प्रभारी आरपी पांडे ने बताया कि सुबह पांच बजे वाली बस टायर की कमी के चलते नहीं पहुंच सकी जिस कारण बरेली के लिए एक ही बस का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 19 बसों का संचालन किया गया जिसमें नौ दिल्ली, चार देहरादून के अलावा लखनऊ, बरेली और अन्य स्थानों के लिए संचालित की गई।
व्यवस्थाएं दुरुस्त रखे रोडवेज
पिथौरागढ़। भांजे को बरेली की बस में बैठाने आए विक्रम बिष्ट (मामा) ने बताया कि सुबह सवा पांच बजे स्टेशन में पहुंच गए थे लेकिन पांच बजे वाली बस नहीं आई जबकि पूछने पर बताया गया था कि बस आएगी। घंटों इंतजार के बाद भी बस नहीं आई। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो को दिवाली के बाद स्टेशन में लगने वाली यात्रियों को भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखनी चाहिए लेकिन विभाग अपनी ही परेशानी रो रहा है। उन्होंने वर्कशॉप या फोन से बसों में सीट बुक करने पर भी नाराजगी जताई। विक्रम ने कहा कि स्टेशन पर यात्री घंटों इंतजार करते हैं और पहचान वाले फोन से सीट बुक कर लेते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। संवाद

22 अक्तूबर से बंद है हेलिकॉप्टर सेवा
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर एक सप्ताह से हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेकर नहीं पहुंचा है। पवन हंस कंपनी के स्थानीय इंचार्ज कविंद्र ने बताया कि 22 अक्तूबर से हेलिकॉप्टर सेवा बंद है। शुक्रवार को भी मेंटिनेंस के कारण हेलिकॉप्टर के आने की उम्मीद नहीं है। दिवाली पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ नहीं मिला पाया। लोगों का कहना है कि सरकार को नियमित रूप से हवाई सेवा का संचालन करना चाहिए। ऐसी हवाई सेवा का क्या लाभ जो त्योहारों पर बंद रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed