{"_id":"af07cd9922dde77a43d435a4d8da65fc","slug":"festival-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुरमल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुरमल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री छुरमल नव चेतना संस्कृति मंच चनकाना और लिगुरानी की ओर से आयोजित छुरमल महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया। विधायक नारायण राम आर्य ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अगली बार से महोत्सव को पांच दिन का कराया जाएगा। इसके लिए सरकार से धन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने महोत्सव के लिए दो लाख रुपये की राशि विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद मुख्य मंच पर उत्तरांचल पर्वत कला केंद्र सिराड़ अल्मोड़ा और दर्पण कला मंच पिथौरागढ़ के कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित कई कार्यक्रम पेश किए। साधना जूनियर हाईस्कूल, पाइंस लैंड पब्लिक स्कूल, अभिव्यक्ति पब्लिक स्कूल, प्राथमिक स्कूल खेती जरौली, चनकाना, लिगुरानी, निनाद संगीत विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। स्थानीय कलाकार सुंदर बाफिला और दीपक कठायत ने दो गीतों में लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी ने ग्रामीणों की सराहना की।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व प्रधान लाल सिंह बाफिला, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बलवंत धानिक, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा, महेश डसीला, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरू कार्की, महोत्सव समिति के अध्यक्ष पुष्कर सिंह, गोपाल मेहरा, मनोज पंत, कुमुद पंत, मंजू बाफिला, मोहन सिंह, सूरज बोरा, सतीश पंत, बलवंत राठौर, निर्मला राठौर, प्रधान रामलाल, किशन राम, बहादुर सिंह, श्याम सिंह, राजू कठायत, नीरज राठौर, रुचि मेहरा, खुशाल कार्की आदि मौजूद थे। संचालन गोविंद भंडारी और इंद्र सिंह धानिक ने किया।
विज्ञापन