फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Female leopard caged in Kumaud; now, her cubs are causing complications.

Pithoragarh News: कुमौड़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, अब शावकों ने बढ़ाई मुश्किल

Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Female leopard caged in Kumaud; now, her cubs are causing complications.
पिथौरागढ़ नगर के कुमौड़ में पिंजर में कैद मादा तेंदुआ। 
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के कुमौड़ गांव में भले ही दहशत का पर्याय बनी एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुई है लेकिन अब शावकों और नर तेंदुए ने दिक्कत बढ़ा दी है। शावक और नर तेंदुआ नजर आने से लोगों में दहशत है। वन विभाग भी मान रहा है कि फिलहाल खतरा कम नहीं हुआ है। मां तेंदुए के पकड़ में आने से नर तेंदुआ और शावक हिंसक हो सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मुख्यालय के कुमौड़ के आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। एक साथ तीन से चार तेंदुए दिन में भी टहलते हुए लोगों को दिखाई दे रहे थे। ऐसे में क्षेत्र के लोग शाम होते ही घरों में कैद होने के लिए मजबूर थे। वन विभाग ने क्षेत्र के कोट में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया और निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगाए। बीते सोमवार देर रात को एक मादा तेंदुआ पिजरे में कैद हो गई। सभी को उम्मीद थी कि तेंदुए के पकड़े जाने से अब दहशत खत्म होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक, मादा तेंदुए के पिंजरे में कैद होते ही आसपास शावक और नर तेंदुआ नजर आया। ऐसे में आशंका है कि मादा तेंदुए के पकड़ में आने से नर तेंदुआ और शावक हिंसक हो सकते हैं। इन हालात में क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रेंजर, दिनेश जोशी ने कहा कि अभी भी क्षेत्र में अन्य तेंदुए होने की आशंका है। टीम उनकी सक्रियता का पता लगा रही है। इसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed