फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Feast of joy

जिले में धूमधाम से मनाई की दिवाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Feast of joy
दीपावली पर्व पर रई और धनौड़ा क्षेत्र का नजारा। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में विशेष पूजा अर्चना की। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रंगोली से घरों के आंगन सजाए।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ शहर में लोगों ने विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। आतिशबाजी और बिजली की रोशनी से गांव से लेकर शहर पूरी तरह जगमगाते नजर आए। रोशन घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लोगों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की। शाम होते ही बच्चों ने घरों को दीयों से रोशन किया। दिवाली की रात बिजली और दीयों की रोशनी से पूरा शहर जगमगाता रहा।
विज्ञापन

झूलाघाट में भी दिवाली उत्साह के साथ मनाई गई। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और घरों में पूजा अर्चना की गई। सीमांत क्षेत्र के साथ नेपाल में भी दिवाली पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। डीडीहाट में लोगों ने शाम होते ही अपने घरों में बनाए गए मंदिरों में पूजा अर्चना कर समृद्धि का आशीष मांगा। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। गंगोलीहाट में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को दिवाली को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बेड़ीनाग में दीप पर्व पर यहां लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। शाम होते ही घरों को मोमबत्ती, दीपक के साथ बिजली की रोशनी से प्रकाशमान किया गया। पर्यटन नगरी मुनस्यारी में दीप पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

डीडीहाट में रंगोली बनाकर आंगन को सजाती महिला।

डीडीहाट में रंगोली बनाकर आंगन को सजाती महिला।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed