{"_id":"612d26b28ebc3e60f10def21","slug":"faundation-course-of-adventure-activity-pithoragarh-news-hld4362795114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स में प्रतिभागियों ने सीखी शिलारोहण की बारिकिंया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स में प्रतिभागियों ने सीखी शिलारोहण की बारिकिंया
विज्ञापन
शिलारोहण प्रशिक्षण के समापन पर मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार के साथ मौजूद प्रतिभाग?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। साहसिक खेलों की अग्रणी संस्था आइस के सात दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स में युवाओं ने शिलारोहण की बारीकियां सिखीं। इस दौरान प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
घुनसेरा गांव में आयोजित इस शिविर में युवाओं को टेंट पिचिंग, बॉल्डरिंग, लांग पिच क्लाइंबिंग, जुमारिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, उपकरण परिचय, शिलारोहण के सिद्धांत, माउंटेन मैनर, विभिन्न गांठ, फांस, माउंटेन हिस्ट्री, पर्वतारोहण का इतिहास, हिमालयन माउंटेन टर्मिनोलॉजी, प्राथमिक चिकित्सा, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर बनाने, हैंड शीट आदि का गहन प्रशिक्षण देकर अभ्यास कराया गया।
शिविर में केएमवीएन साहसिक खेल प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने युवाओं को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई और एक पौधा धरती मां के नाम पर लगाया गया। प्रशिक्षण के समापन पर मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे। आइस संस्था के अध्यक्ष जगदीश कलौनी ने संचालन किया। इस मौके पर प्रसिद्ध पर्वतारोही बासू पांडेय, जया पांडेय, चंचल प्रसाद, मुकेश गिरी, लोकेश पवार, शुभम पार्की आदि रहे।