फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Farmers worried due to pests in Ramdane crop

रामदाने की फसल में कीट लगने से किसान परेशान

Fri, 06 Oct 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Fri, 06 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried due to pests in Ramdane crop
नाचनी घाटी में कीट लगने से खराब हुई रामदाना की फसल - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी गांव नामिक में रामदाने (चुआ) की फसल में कीट लगने से किसानों की 200 क्विंटल फसल चौपट हो गई है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में तैयार होने वाली फसल में माह के पहले ही सप्ताह में कीट लगने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावित किसानों नेे सरकार से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


रामदाने की बुवाई मिश्रित खेती के रूप में की जाती है, जिसे मडु़वे और जौ के साथ उगाया जाता है। ग्रामीण किसान रामदाने को जौ और मडु़वे के साथ पीसकर आटा तैयार करते हैं। रामदाना कई ग्रामीण किसानों की आय का भी अच्छा स्रोत है। ग्रामीण क्षेत्रों में रामदाने की कीमत 20 से 25 रुपये प्रति किलो है। कीट लगने से बर्बाद हुई फसल को लेकर किसान खासे परेशान हैं। गांव के किसान कुंवर सिंह, प्रवीण सिंह, खुशाल सिंह ने बताया कि 12 वर्ष पहले भी कीट के हमले से उनकी रामदाने की फसल बर्बाद हो गई थी। इस बार फिर से रामदाने की फसल को कीटों ने चौपट कर दी है।
विज्ञापन


क्वीटी के प्रधान तुलसी देवी ने कहा कि कीट लगने की सूचना कृषि विभाग को भिजवा दी गई थी, लेकिन सड़क और संचार के अभाव में सूचना पहुंचने में देरी हो गई। उन्होंने बताया कि विभाग से किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई है। वहीं, मडलकिया न्याय पंचायत के कृषि प्रभारी दयानंद निराला का कहना है कि कीट की सही पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने रामदाने की फसल में माहू नामक कीट होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि कीट से बचाव के लिए रसायनिक कीटनाशक का छिड़काव उचित नहीं है। कहा कि कीटनाशक के लिए नीम ऑयल नामक जैविक दवा का प्रयोग किया जाएगा। नीम ऑयल से कीटों के फैलने पर नियंत्रण किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed