{"_id":"573ca2844f1c1b6d75ac7541","slug":"fall-did-freshen-birthy-drops","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरोताजा करतीं बिर्थी फाल की बूंदे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरोताजा करतीं बिर्थी फाल की बूंदे
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Wed, 18 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
बिर्थी फाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी जाने वाले हर पर्यटक को बिर्थी में चार सौ फीट से गिर रहा दूधिया पानी का झरना रोक देता है। मुनस्यारी जाने वाली सड़क के किनारे से ही वह बिर्थी फाल के रंगों को देख लेता है। बरसात में बिर्थी फाल का पानी काफी बढ़ जाता है, लेकिन गर्मियों में पानी की मात्रा इसलिए कम नहीं होती, क्योंकि खलियाटॉप के दक्षिणी भाग की बर्फ पिघलकर इस फाल को जीवनदान देती रहती है।
विज्ञापन
बिर्थी 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित छोटा सा गांव है। गांव की पहचान इसी कुदरती झरने के कारण ज्यादा है। 1960 में मुनस्यारी सड़क मार्ग से जुड़ा, जब इस सड़क से लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी तो बिर्थी फाल के बारे में लोगों को जानकारी मिलने लगी। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने जिले के दर्शनीय स्थलों की सूची में बिर्थी फाल को भी शामिल किया है। जब से मुनस्यारी की दृष्टि से विकास होने लगा और इंटरनेट का प्रचलन बढ़ा तो बिर्थी फाल की ख्याति दूर-दूर तक फैलने लगी। बिर्थी फाल के पास बैठकर झरने से छिटककर आने वाली पानी की बूंदे लोगों को ताजगी देती है।
विज्ञापन
बिर्थी में केएमवीएन का आवासगृह
मुनस्यारी में कुमाऊं मंडल विकास निगम का 26 बेड वाला आवासगृह बना है, इसमें पर्यटकों को आवास और भोजन की बेहतरीन सुविधा मिलती है। मुनस्यारी जाने वाले कई पर्यटक एक रात बिर्थी में बिताना पसंद करते हैं। चांदनी रात में बिर्थी फाल की शोभा देखने लायक रहती है। बिर्थी में कुछ दुकानें हैं। वहां पर लोगों को जरूरत का सामान मिल जाता है। बीएसएनएल समेत कई अन्य संचार कंपनियों के सिगनल भी बिर्थी में मिल जाते हैं।
विज्ञापन
हल्द्वानी से बिर्थी की दूरी 270 किलोमीटर
हल्द्वानी से बिर्थी की दूरी 270 किलोमीटर है। हल्द्वानी से अल्मोड़ा होते हुए बेड़ीनाग के रास्ते पहले थल पहुंचना पड़ता है। थल से मुनस्यारी वाली रोड पर मुनस्यारी से 35 किलोमीटर पहले बिर्थी फाल आता है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से बिर्थी की दूरी 100 किलोमीटर है। जिला मुख्यालय से लोग एक ही दिन में बिर्थी घूमकर लौट सकते हैं।