{"_id":"627ffaed84deb334822ead88","slug":"facility-checkup-in-kailash-yatra-route-pithoragarh-news-hld462645894","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदि कैलाश यात्रा रूट के कैंपों में पेयजल, विद्युत की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदि कैलाश यात्रा रूट के कैंपों में पेयजल, विद्युत की दिक्कत
विज्ञापन
आदि कैलाश और कैलाश यात्रा दल के रूटों में व्यवस्थाओं का जायजा लेती कुमाऊं मंडल विकास निगम की टीम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। दो जून से शुरू हो रही आदि कैलाश यात्रा के रूट में बूंदी कैंप के दो-कॉटेजों में एक व्यक्ति ने ताला लगा दिया है। अन्य कैंपों में बिजली और पानी की दिक्कत है। यह बात कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की टीम ने उच्चाधिकारियों को भेजी अपनी रिपोर्ट में कही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रास्तों और अन्य व्यवस्थाओं को देखने के लिए गई टीम लौट आई है।
आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का जायजा लेने के लिए गई टीम के अनुसार बूंदी कैंप में पेयजल योजना की मरम्मत, कैंपों का रंगरोदन और दो कोटेज में एक व्यक्ति के ताला लगा दिया है। इससे कैंप का कार्य बाधित हो रहा है। कैंप में विद्युतीकरण का कार्य भी कराया जाना है। नाभीढांग कैंप में पेयजल आपूर्ति की जरूरत है। वहां हट्स के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भवन में रंगरोगन और आंतरिक पेयजल लाइन की मरम्मत कर शौचालयों की मरम्मत कराने की जरूरत है। यहां सेप्टिक टैंक की सफाई की भी जरूरत है। कालापानी कैंप में सेप्टिक टैंक क्षतिग्रस्त है। शौचालयों की मरम्मत के साथ दो सेप्टिक टैंकों का निर्माण करना है। दल में जेई गिरीश चंद्र भट्ट, जीवन पुनेठा, प्रबंधक धन सिंह बिष्ट, पर्यटन विकास अधिकारी बची राम आर्या शामिल रहे।
यहां भी सुधार की जरूरत
-गुंजी कैंप में हट्स के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। भवन में रंगरोगन, विद्युत, पेयजल की आंतरिक व्यवस्था के साथ दो सेप्टिक टैंकों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
-ज्योलिंगकांग कैंप में पेयजल व्यवस्था बाधित है। कैंप में विद्युत व्यवस्था, शौचालय मरम्मत और सेप्टिक टैंकों का निर्माण किया जाना है।
-बैस कैंप धारचूला पर्यटक आवास गृह में 50 हजार लीटर क्षमता वाले रिजर्व टैंक और दो बाथ रूमों की मरम्मत की जरूरत है।
आदि कैलाश मार्ग की पड़ताल करने निकली कुमाऊं मंडल विकास निगम की टीम लौट चुकी है। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-एपी वाजपेई महाप्रबंधक, कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल