फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Extend the date of submission of the examination form

परीक्षा फार्म जमा कराने की तिथि बढ़ाओ

Sat, 25 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Extend the date of submission of the examination form
परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पिथौरागढ़ कालेज के छात्र - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया और कुमाऊं विश्वविद्यालय के व्यक्तिगत परीक्षा फार्म जमा कराने की तिथि बढ़ाने की मांग की। कहा गया कि परीक्षा फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 25 मार्च को समाप्त हो गई है। अभी सैकड़ों विद्यार्थी परीक्षा फार्म जमा नहीं कर पाए हैं। प्राचार्य डा. डीएस पांगती का कहना है कि तिथि बढ़ाने का फैसला विश्वविद्यालय लेगा। स्थानीय स्तर पर यह संभव नहीं होता।

विज्ञापन


छात्रनेता वीरेंद्र कन्याल के नेतृत्व में एकत्रित छात्रों ने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव, फिर होली के अवकाश के कारण कई प्राइवेट परीक्षार्थी फार्म जमा नहीं कर पाए थे। अब कॉलेज में विधिवत फार्म जमा करने का काम चल रहा था तो फार्म जमा करने की तिथि ही समाप्त हो गई है। इससे सैकड़ों प्राइवेट परीक्षार्थी वंचित रह जाएंगे। प्रदर्शन में छात्र कैलाश लुंठी, रजत विश्वकर्मा, नीरज मेहता, पवन भंडारी, नरेंद्र सौन, दिनेश सिंह, दीपक लुंठी आदि शामिल हुए। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों की मांग से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed