{"_id":"1c18ab8e32c31820395b5390f0a722c7","slug":"exident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में दबकर जेसीबी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे में दबकर जेसीबी चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर निर्माणाधीन अमोड़ी-छतकोट मार्ग में बुधवार शाम मलबे की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत हो गई। चल्थी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रात होने के कारण शव को अमोड़ी में ग्रिफ कैंप में रखा गया है। बृहस्पतिवार को चंपावत में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह दिगारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन अमोड़ी-छतकोट मार्ग में बुधवार करीब साढ़े पांच बजे कटिंग कार्य में लगी जेसीबी के ऊपर मलबा गिर गया। चालक पुष्पेंद्र सिंह (25) उर्फ टौनी पुत्र गंगाशरण निवासी नाईपुरा, थाना गजरौला, जिला अमरोहा इसकी चपेट में आ गए। 108 से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
चल्थी चौकी प्रभारी बीआर पौरी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।