{"_id":"6ac5414463cdab52b0040054","slug":"roadways-employees-union-in-lohaghat-launches-agitation-over-seven-point-demands-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145261-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लोहाघाट में रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने सात सूत्री मांगों के लिए खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लोहाघाट में रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने सात सूत्री मांगों के लिए खोला मोर्चा
Wed, 07 Oct 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की लोहाघाट शाखा ने मंगलवार को सात सूत्री मांगों के लिए जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष तरुण रावल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने संविदा व कार्यशाला कर्मियों के नियमितीकरण, समय पर वेतन और एरियर के भुगतान की मांग उठाई।
वक्ताओं ने संविदा कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ देने, एजेंसी के माध्यम से होने वाली भर्ती पर रोक लगाकर नियमित भर्ती शुरू करने और बस स्टेशन परिसर में अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता और विधानसभा संभावित प्रत्याशी दरबान सिंह रजवार ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने लोहाघाट डिपो में नई बसों की कमी और जर्जर टिन शेड के स्थान पर नया भवन बनाने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। यहां क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जगदीश जोशी, शाखा मंत्री मधुसूदन जोशी, रमेश कुमार शर्मा, ललित जोशी आदि मौजूद थे।