फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ex-soldiers burn China's effigy in Jourasi.

पूर्व सैनिकों ने जौरासी में जलाया चीन का पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Ex-soldiers burn China's effigy in Jourasi.
जौरासी में चीन का पुतला जलाते पूर्व सैनिक। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पूर्व सैनिक संगठन ने जौरासी में चीन का पुतला जलाया और चीन के साथ सभी संबंध खत्म करने की मांग भारत सरकार से की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह दुबारा हथियार उठाने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विक्रम भाटिया के नेतृत्व में जौरासी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने चीन सेना का पुतला जलाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि गलवां घाटी की कायरता भरी हरकत अब सहन नही होगी। भारत सरकार चीन से सभी प्रकार के व्यापारिक रिश्ते खत्म कर दे। वही पूर्व सैनिकों ने नेपाल सरकार को चीन के बहकाये में न आने की अपील की है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो वह फिर से हथियार के साथ सीमा पर जाने को तैयार है। पुतला दहन करने वालों में मान सिंह, प्रताप सिंह, उम्मेद सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, भीम राम सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed