फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Everyone is troubled by the dust and traffic jam on Dharchula Highway.

Pithoragarh News: धारचूला हाईवे पर उठ रही धूल और लग रहे जाम से सभी परेशान

Thu, 05 Mar 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Everyone is troubled by the dust and traffic jam on Dharchula Highway.
अस्कोट(पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सड़क पर बिखरे मलबे से उठती धूल वाहन चालकों और यात्रियों की दिक्कत बढ़ा रही है। धूल से सड़क नजर नहीं आ रही है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। इसे अनदेखा कर पानी का छिड़काव करने से हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर बंदरलीमा के पास पहाड़ी काटकर चौड़ीकरण किया जा रहा है। पहाड़ी के कटान से सड़क के दो किलोमीटर दायरे में मलबा बिखरा है। वाहनों से मलबे से उठने वाली धूल दुर्घटना का कारण बन सकती है। धूल के गुबार से वाहन चालकों को सड़क नजर आना भी मुश्किल हो रहा है। नियमों के मुताबिक धूल से बचने के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव जरूरी है। इससे उलट नियमों को दरकिनार कर किसी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दिन में कई बार लग रहा है जाम
पहाड़ी कटान के चलते दिन में कई बार हाईवे पर जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से यात्री और वाहन चालक परेशान रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यात्रियों को जाम खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्रियों और वाहन चालकों ने पहाड़ी कटान के लिए समय निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पानी का छिड़काव करने के लिए बीआरओ को निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने होंगे। - खुशबू पांडे, एसडीएम, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed