हर सरकारी दफ्तर में बनाए जा रहे ऐंपण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर हर सरकारी दफ्तर में दरवाजों और गेट में ऐंपण डाले जा रहे हैं। शासन ने गतवर्ष से यह परंपरा शुरू की है। सोमवार को कलक्ट्रेट, विकास भवन, लोनिवि समेत सभी कार्यालयों में ऐंपण बनाए गए। गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए शासन ने यह निर्देश जारी किया है।
इससे एक ओर ऐंपण कला का संरक्षण होगा और दूसरी ओर कार्यालयों की शोभा भी बढ़ेगी। कुमाऊं में खास पर्वों, उत्सवों और मांगलिक आयोजन के समय ऐंपण बनाने की परंपरा रही है। ऐसी मान्यता है कि ऐंपण बनाने से सुख, समृद्धि आती है।
उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पिछले साल यह विचार दिया था कि गणतंत्र दिवस और स्वाधीनता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर सरकारी दफ्तरों में ऐंपण बनाए जाएं। इस बार भी शासन से इसी तरह का निर्देश जारी हुआ है। इस निर्देश का पालन कराने के लिए सभी विभागों को पहले ही पत्र दे दिए गए थे। उन्होंने कहा कि सभी दफ्तरों में सोमवार को दोपहर बाद से ऐंपण बनाए गए। जिस स्थान पर विभाग की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा वहां पर भी ऐंपण तैयार किए गए हैं।