{"_id":"58dbe5a14f1c1bef4c63e1d0","slug":"everest-campaign-will-be-led-by-padmashree-lavraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मश्री लवराज के नेतृत्व में फिर होगा एवरेस्ट अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मश्री लवराज के नेतृत्व में फिर होगा एवरेस्ट अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में एवरेस्ट अभियान दल को हरी झंडी दिखाते केंद्रीय राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी के बोना गांव निवासी और इस समय बीएसएफ में सहायक सेनानी के पद पर तैनात पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में ओएनजीसी का एवरेस्ट अभियान दल एक अप्रैल को दिल्ली से रवाना होगा। इस दल को केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 28 मार्च को दिल्ली में हरी झंडी दिखाई है। पद्मश्री लवराज इससे पहले पांच बार एवरेस्ट फतह कर चुके हैं। दिल्ली से लवराज ने बताया कि अभियान दल में कुल 11 सदस्य हैं। चार अप्रैल को अभियान दल के सदस्य काठमांडू पहुंचेंगे। उसके बाद वह माउंट एवरेस्ट के लिए लुक्ला होते हुए अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
लवराज ने बताया कि अभियान दल में धारचूला के गर्ब्यांग निवासी और ओएनजीसी में कार्यरत योगेश गर्ब्याल भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा, असम, जम्मू-कश्मीर के पर्वतारोही भी दल में शामिल किए गए हैं। अभियान दल में लवराज और योगेश गर्ब्याल के शामिल होने की सूचना मिलते ही यहां युवाओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
उम्मीद जताई है कि लवराज के नेतृत्व में यह अभियान दल एवरेस्ट में देश का झंडा फहराएगा। अभियान दल में शामिल योगेश गर्ब्याल ने बताया कि उन्हें एवरेस्ट पर चढ़ने को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि दल में शामिल सभी सदस्य कुशल पर्वतारोही रहे हैं। दिल्ली में यह लोग अब रवानगी की तैयारी करने लगे हैं।
विज्ञापन