फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Event of Jauljibi Mela in Pithauragarh

जितेंद्र के सुर और नारायण के शिव तांडव मचाया धमाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Event of Jauljibi Mela in Pithauragarh
जौलजीबी मेले में नृत्य प्रस्तुत करते लोक कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक जौलजीबी मेले में लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल और नारायण सोराड़ी के नाम रही। दोनों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

जौलजीबी मैदान में शुक्रवार रात मुख्य अतिथि एसबीआई जौलजीबी के प्रबंधक धीरज कुमार ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा इस मेले ने कोरोना के कारण मृत पड़े कारोबार को बढ़ा दिया है। कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल ने रंग बिरंगो ओ दीपा साली घुंघुरु बजै दे। छम-छम साली घुंघुरु बजै दे, गोरख्ये चेली भागुली को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

नारायण सोराड़ी के शिव तांडव ने दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए। लोकगायक चंचल सिंह रावत, कमल जीत ने अली दा पहला नंबर दमा दम मस्त कलंदर, ओ लाल मेरी पत रखियो बल झूले लालन ने गीत गाकर अपनी गायकी का जलवा दिखाया। सीओ विमल आचार्य ने नीले-नीले अंबर पे गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने बताया कि रविवार नेपाल के गायक-गायिका रामचंद्र काफले और सिंधुमल नेपाली और हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुति देंगे। विधायक हरीश धामी ने लोगों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारी संख्याओं में आने की अपील की।
स्थानीय कलाकार मार्छाल बच्चों ने रीमिक्स गानों ने ज्वालेश्वर महादेव की भूमि को संगीतमय बनाया। शंकर दत्त भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, करन सिंह थापा ने संचालन किया।
इस दौरान दौलत पाल, सुरेंद्र सिंह धामी, हुकुम सिंह धामी, अभिनंदन सिंह धामी, दीपक जोशी, विक्रम पाल, उपेंद्र पाल, दिनेश सिंह बिष्ट, पंचेश्वर के दीवान सिंह, लीला बनग्याल आदि रहे।
छह वर्षीय किरन रही आकर्षण का केंद्र
जौलजीबी। महोत्सव में छह वर्षीय किरन जीत कोटवाल ने पल-पल दिल के पास तुम रहती हो गीतकर सबका ध्यान खींचा। पैड, ऑक्टोपैड, ढोलक बजा कर किरन ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रैक मैं गाना गा कर लोगों को अचंभित कर दिया। म्यूजिकल टीम में गोविंद जोशी ने ऑक्टोपैड, दीपक कांडपाल ने ढोलकी, भीम आर्या ने पैड पर सहयोग किया। मनोज चंद सभी कलाकारों को ध्वनि कार्यों में सहयोग दे रहे हैं।

महिला अपराधों की जानकारी दी
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। महिला हेल्पलाइन की एसआई रेनू और महिला कांस्टेबल द्रोपदी बिष्ट ने मेले में स्टॉल लगाकर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह आदि महिला अपराधों के बारे में बताया। मेले में मौजूद महिलाओं को पर्चे बांट कर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ घटित अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य पुलिस का निर्मित गौरा शक्ति एप, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 1090, 112, 9411112780 आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर दिए गए नंबरों पर सूचना देने पर जल्द कार्रवाई होती है। जागरूकता अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजय पांडे, मेला अधिकारियों ने भी लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed