फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ester in Pithauragarh Church

ईस्टर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ester in Pithauragarh Church
पिथौरागढ़ के मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर्व पर बोलते पास्टर। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान दिवस का त्योहार ‘ईस्टर’ रविवार को ईसाई परिवारों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। सभी चर्चों में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सिल्थाम स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में रविवार सुबह विशेष प्रार्थना सभा हुई। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के पास्टर रेव अजय चरन ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन और उपदेश बताए। पास्टर चरन ने सभी के कल्याण के साथ ही देश में कोरोना महामारी से सुरक्षा, अमन-चैन, शांति के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। विभिन्न धर्म के अनुयायियों ने भी प्रार्थना सभा में जाकर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व तड़के 4:30 बजे ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए और प्रभातफेरी निकाली गई। हाथों में कैंडल लेकर भजन गाते हुए मसीही समाज के लोग ऑफिसर्स कॉलोनी भाटकोट रोड से ‘सनराइज सर्विस स्पॉट’ पहुंचे। यहां सभी ने भजन गाए। प्रभु ईसा मसीह के पुन: जीवित होने के पर्व के उपलक्ष्य में मेथोडिस्ट महिला समिति ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुभाष चंद्र सिंह, विमल दीप फिलिप, पीआर डीन, मनोज एलेक्जेंडर, एसके हीबर, महेश सिंह, हेमंगिनी सिंह, मालिनी फिलिप, अंजना दास, तृप्ता सिंह, सीमा डेविड आदि ने इन कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed