फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Environment Day in Pithauragarh

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Environment Day in Pithauragarh
पिथौरागढ़ न्यू बियरशिबा स्कूल का बच्चा पत्तों से बनाए चित्र को दिखाकर पर्यावरण का महत्व बताता। ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कई शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पौधरोपण भी किया गया। बच्चों ने चित्रों और पौधों के माध्यम से पर्यावरण का महत्व बताया।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल विण में सीवी रमन सदन, जहांगीर सदन, भाभा सदन डॉ. विक्रम साराभाई सदन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सदन के बच्चों ने क्यारी बनाई। प्रभारी प्रधानाचार्य करन सिंह थापा ने एक छात्र एक पौधा का नारा दिया। बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहां भवान गिरी, सुनील उप्रेती, विमला आर्य, राजेंद्र भट्ट, त्रिभुवन सिंह कन्याल आदि रहे। प्रीशियस एकेडमी दौला में प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने कहा कि पर्यावरण के बिना हम जीवन जीने की कल्पना नहीं कर सकते हैं। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी, मानस विहार दौला में एनएसएस इकाई ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। अर्थ माई होम विषय पर कोलाज प्रतियोगिता हुई। विद्यालय की निदेशक अकादमिक मीनू भट्ट ने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने की अपील की। प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने बच्चों को प्रेरित किया। एनएसएस अधिकारी ललित सिंह महर ने संचालन किया। मानस एकेडमी सिटी शाखा में प्रधानाचार्य बेला भट्ट के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। बच्चों की कविता, नारे, कला, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। लिंक रोड स्थित बियरशिबा स्कूल में प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों की पर्यावरण संबंधी कला प्रतियोगिता और कक्षा छह के बच्चों की पौधरोपण प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के निदेशक भुवन भाकुनी ने बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट, हेमा भंडारी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। वहीं घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने प्राइमरी स्कूल, उर्दू मीडियम, हुड़ेती, रई, बजेटी के बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था की ऋचा, कमला, पूजा, प्रेमा, हर्षित, विनय ने बच्चों के साथ ग्रीन डे मनाया।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान में राजीव, तनुज, संजय जीते
चंपावत। हिमवत्स संस्था की ओर से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय कुलेठी में विभिन्न प्रतियोगिताएं और विचार गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहायक वन संरक्षक हेम चंद्र गहतोड़ी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं की चित्रकला, लिखित, मौखिक क्विज हुई। लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजीव बिष्ट, तनुज जोशी, संजय कापड़ी जीते जबकि मौखिक प्रतियोगिता में राहुल बोहरा, कविता महर पहले, नीरज, संदीप टम्टा दूसरे, सार्थक पांडेय, कार्तिक सामंत तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में प्रिंस पारस, किरन रावत, अनीस अहमद पहले तीन स्थान पर रहे। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। प्रधानाध्यापक रुद्र सिंह बोहरा और मुख्य अतिथि हेम चंद्र गहतोड़ी ने कहा कि रविवार को विश्व पर्यावरण मनाया जाएगा। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. बीसी जोशी की अध्यक्षता में राजेंद्र गहतोड़ी ने संचालन किया। इस मौके पर डिप्टी रेंजर बृजमोहन टम्टा, वन दरोगा चतुर सिंह, घनश्याम फुलारा, अक्षय वर्मा, दिनेश भट्ट, रजनी अधिकारी, उमेश जोशी, सुमन बोहरा, त्रिभुवन सोराड़ी, मंजू टम्टा आदि रहे। विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में पर्यावरण संबंधी निबंध, कविता पाठ, नाटक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। आचार्य प्रकाश चंद्र बिनवाल ने पर्यावरण का महत्व बताया। छात्र प्रियांशु भट्ट, संजना भंडारी ने संचालन किया। वहां प्रधानाचार्य सुरेशानंद जोशी, सुरेश चौड़ाकोटी, भुवन चंद्र पांडेय, प्रेमबल्लभ, चंद्रशेखर जोशी आदि रहे। वहीं राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में एनएसएस स्वयंसेवकों ने पॉलिथीन उन्मूलन कर पौधरोपण भी किया। वहां प्राचार्य अजिता दीक्षित, कार्यक्रम अधिकारी रंजना सिंह, दीपा, नीमा, तनीषा, किरण, श्यामा, विनीता, गीता, अंजलि, सविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed