फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Entrance gate built in memory of Kundal who was martyred at the age of 23

Pithoragarh News: 23 साल की उम्र में शहीद हुए कुंडल की याद में बनाया प्रवेश द्वार

Fri, 26 Jul 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Entrance gate built in memory of Kundal who was martyred at the age of 23
शहीद कुंडल की याद में बनाया गया प्रवेश द्वार। स्रोत: नरेंद्र सौन
पिथौरागढ़। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने शहीद कुंडल सिंह बेलाल की स्मृति में बनाए गए प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। बिलाई गांव निवासी कुंडल सिंह बेलाल मात्र 23 साल की उम्र में बलिदान हो गए थे। विधायक महर ने विधायक निधि से कुंडल की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्होंने बिलाई पहुंचकर प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। उन्होंने शहीद के पिता राम सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक महर ने कहा कि कारगिल युद्ध में राष्ट्र की सेवा में अपना बलिदान देने वाले वीरों की याद में जजुराली और बिलाई ग्राम में शहीद स्मारक गेटों का निर्माण किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बारे में जान सके। इस अवसर पर जीवन वल्दिया, तिलकराज जोशी, जितेंद्र सिंह, कमल सिंह बेलाल, गंगा सिह बेलाल, शंकर सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed