{"_id":"57eaa44b4f1c1b6d19573d7f","slug":"england-team-of-trackers-off-milam-glacier","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के ट्रैकरों का दल मिलम ग्लेशियर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड के ट्रैकरों का दल मिलम ग्लेशियर रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के ट्रैकरों का दल मिलम ग्लेशियर रवाना
- फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड के ट्रैकरों का 14 सदस्यीय दल मिलम ग्लेशियर और नंदादेवी बेस कैंप के लिए रवाना हो गया। एक्सोडस ट्रैवल एजेंसी इंग्लैंड के माध्यम से यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
दल के सभी सदस्य 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं। वेलकम टूर एंड ट्रैवल एजेंसी दिल्ली ने इस दल की सारी व्यवस्थाएं की हैं। दल के लिए पोनी और पोर्टर्स का इंतजाम नंदादेवी टूर एंड ट्रैक के संचालक वीरू बुग्याल ने किया है। टीम लीडर वैलरी पर्किंसन हैं और गाइड के रूप में ध्रुव जोशी और रणजीत रावत मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीम लीडर वैलरी ने बताया कि यदि उनकी टीम को यह ट्रैकिंग रूट पसंद आता है तो भविष्य में इंग्लैंड के कई दलों को यहां भेजा जाएगा। इससे पर्यटन की गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। दल के सदस्य मुनस्यारी से ही पैदल रवाना हुए हैं। दल में आइरीन नीलसन, ब्रुंस किल, जेम्स नीलसन, पामेला पीअर्स, राबर्ट लेन, कैरोल महने, रिचर्ड बोमन, जेने पोर्टर, पेट्रीसिया सोनी, दोरोथी स्टीफन, टेरी ग्लोरिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
मिलम ग्लेशियर के लिए यह इस बार का पहला ट्रैकिंग दल गया है। दल के सदस्य पूरे इलाके में पर्यावरण की स्थिति, जैव विविधता का अध्ययन करेंगे। ट्रैकरों में भारी उत्साह देखा गया।