फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Engineer Joshi should be provided security

Pithoragarh News: अभियंता जोशी को मुहैया कराई जाए सुरक्षा

Mon, 22 Apr 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Engineer Joshi should be provided security
पिथौरागढ़। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने जिपं अध्यक्ष के पति की ओर से जिला पंचायत में कार्यरत अभियंता को डराने-धमकाने के मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ के जनपद अध्यक्ष आकाश झिंजानिया के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पति विरेंद्र बोहरा पर लोकसभा चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट के दायित्वों का निर्वहन करने के दौरान फोन पर निर्माण कार्यों की पत्रावलियों के जबरदस्ती भुगतान करने का अनावश्यक दबाव बनाते हुए गालीगलौज, धमकाने, नौकरी से निकालने एवं भविष्य में देख लेने की धमकी का आरोप लगाया गया है। इसके साक्ष्य इंजीनियर अनिल जोशी ने महासंघ को उपलब्ध कराए हैं। मामले में कोतवाली में बोहरा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। कहा है कि इंजीनियर जोशी मानसिक तनाव और भय में हैं। उन्होंने जान माल के खतरे को देखते हुए अपने कार्यों, दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थता व्यक्त की है। उन्होंने जिला पंचायत में अभियंता जोशी को सुरक्षा मुहैया कराने और आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed