{"_id":"652e6cc7143fc2fa4f0dc883","slug":"encroachment-will-be-removed-from-the-no-man-land-between-india-and-nepal-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"India–Nepal border: भारत-नेपाल के बीच नो मैंस लैंड से हटेगा अतिक्रमण, एसडीएम ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India–Nepal border: भारत-नेपाल के बीच नो मैंस लैंड से हटेगा अतिक्रमण, एसडीएम ने की बैठक
Tue, 17 Oct 2023 04:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क,पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क,पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 17 Oct 2023 04:51 PM IST
सार
उत्तराखंड में नेपाल बार्डर सीमा वि वाद का जल्द हल निकलने वाली है। भारत-नेपाल के बीच शीघ्र ही नो मैंस लैंड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को एसडीएम आकाश जोशी ने एसएसबी, वन और लोनिवि अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल के बीच शीघ्र ही नो मैंस लैंड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। 26 अक्तूबर को दोनों देशों के विभागीय अधिकारियों के बीच बैठक के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को एसडीएम आकाश जोशी ने एसएसबी, वन और लोनिवि अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि एसएसबी की तरफ से कई दिनों से भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो मैंस लैंड में अतिक्रमण को लेकर शिकायतें आ रहीं थीं। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट सुरेश कुमार तोमर की तरफ से बताया गया कि कुछ स्थानों पर सीमांकन पिलर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस वजह से नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण हो रहा है। इस संबंध में कई बार जवानों के संग विवाद कथिति भी उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
बताया कि इसी को देखते हुए 26 अक्तूबर को नेपाल एपीएफ और भारतीय एसएसबी के साथ बैठक कर सीमा विवाद को लेकर चर्चा की जाएगी और फिर शासन को अवगत कराया जाएगा। बताया कि बैठक में ऐसे सीमांकन पिलर जिसमें दोनों ही देशों के बीच कोई विवाद की स्थिति नहीं है, उन पिलर को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में एसएसबी के नगेंद्र सिंह, सुशील कुमार, सीओ अविनाश वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी शारदा पीसी जोशी, लोनिवि जेई तनुजा देव, पटवारी अमर सिंह मंगला आदि मौजूद रहे।