{"_id":"8017b7564a4d8a6e7fcf5c31b010166b","slug":"encroachment-demolished-in-silthom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिल्थाम में ध्वस्त किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्थाम में ध्वस्त किया अतिक्रमण
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Fri, 03 Apr 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने सिल्थाम में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। प्रशासन ने सिल्थाम से बैंक रोड को जाने वाली सड़क में लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
उपजिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर शहर के व्यस्ततम चौराहे सिल्थाम में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे 6 दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया। इन लोगों ने दुकानों के आगे टिन शेड बना दिए थे। सीमेंट के फर्श डाल दिए थे, सीढ़ियां बना दी थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि इन लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही चेतावनी दी गई थी लेकिन इन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। अतिक्रमण के कारण यातायात संचालन में बाधा पहुंच रही है। सिल्थाम से बैंक रोड में किया गया अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को तीन दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में अतिक्रमण नहीं हटता है तो अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। शहर में अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी नियमों को तोड़ेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान नायब तहसीलदार पीएस चौहान, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी के साथ ही पालिका कर्मी मौजूद थे।