{"_id":"67912f5d60c499b0250217c9","slug":"embankment-work-started-in-hanseshwar-math-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-123050-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हंसेश्वर मठ में शुरू हुआ तटबंध बनाने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हंसेश्वर मठ में शुरू हुआ तटबंध बनाने का कार्य
Wed, 22 Jan 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के प्रसिद्ध हंसेश्वर मठ को काली नदी के प्रवाह से बचाने के लिए प्रशासन ने तटबंध का कार्य शुरू कर दिया है। नदी से भू-कटाव होने पर मठ की 45 नाली भूमि और आम के बगीचे को काफी नुकसान हो गया था।
मठ के महंत परमानंद गिरि ने शासन-प्रशासन से नदी के प्रवाह को रोकने के लिए तटबंध बनाने की मांग की थी। उन्होंने शवदाह गृह तक वाहन पहुंचने के लिए सड़क और गंगा तट पर आरती के लिए सीढ़ीदार घाट बनाने की भी मांग की है।
उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर्व और अन्य अवसरों पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में आते हैं। 75 गांवों के लोग शव दाह संस्कार के लिए आते हैं। उन्हें घाट तक शव और लकड़ियां ले जानी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि यदि सड़क बना दी जाती है तो लोगों को काफी सुविधा होगी।