{"_id":"6820d4fa3976d72b8f05c419","slug":"electricity-shock-to-drinking-water-supply-of-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-127672-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की पेयजल आपूर्ति को लगा बिजली का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की पेयजल आपूर्ति को लगा बिजली का झटका
Sun, 11 May 2025 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 11 May 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । पिछले एक हफ्ते से नगर के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति चरमराई हुई है। शनिवार को पानी मिलने के बाद लगने लगा था कि अब व्यवस्था में सुधार होगा लेकिन रविवार को फिर नल सूखे रहे।
पिथौरागढ़ नगर की प्रतिदिन 12.50 एमएलडी पानी की मांग है। नगर क्षेत्रों में आंवलाघाट, घाट के साथ ही रई, भैंलोत आदि जगहों से पानी की आपूर्ति की जाती है। कभी हाई-लो वोल्टेज, ट्रिपिंग तो कभी पेयजल पंपिंग योजनाओं में अन्य तकनीकी दिक्कतों के चलते पानी की आपूर्ति बाधित होते रहती है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। शनिवार को सुबह 11 से चार बजे तक बिजली नहीं होने से आंवलाघाट, घाट योजनाओं से पानी की पंपिंग नहीं हो पाई।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि लो वोल्टेज के चलते पानी पंप नहीं हो पाया। पांच एमएलडी के टैंक में महज तीन एमएलडी ही पानी भर पाया। इसके चलते पीडब्लूडी जोन के विवेकानंद वार्ड, खड़कोट, घंटाकरण, जीआईसी रोड समेत कई जगहों पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि रविवार को टैंक भरने के बाद सोमवार को पानी आपूर्ति सुचारु होगी। बताया कि अपटेक तिराहा, जीआईसी आदि जगहों पर टैंकर से लोगों को पानी बांटा गया।