फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Election of Teachers Union in Pithauragarh

डीडीहाट राजकीय शिक्षक संघ के किशोर शाह और कनालीछीना में हेम उपाध्याय बने अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Election of Teachers Union in Pithauragarh
कनालीछीना में शपथ लेते राजकीय शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ डीडीहाट की ब्लॉक कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन किया गया। डीडीहाट में किशोर शाह ब्लॉक अध्यक्ष, धीरज खड़ायत ब्लॉक मंत्री, रितेश तिवारी और पूर्णिमा पाटनी उपाध्यक्ष, चंद्र सिंह और दीपाली कालाकोटी संयुक्त मंत्री और पूरन कन्याल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जीआईसी डीडीहाट के सभागार में शुक्रवार को आयोजित ब्लॉक अधिवेशन का शुभारंभ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डीडीहाट कमला चुफाल ने शिक्षकों से सामाजिक कार्यों में मिलने वाले सहयोग के लिए आभार जताया। जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि शिक्षक समुदाय अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेगा। संचालन जिला उपाध्यक्ष सीबीएस कन्याल ने किया। यहां खंड शिक्षा अधिकारी आरपी जोशी, धीरज खड़ायत, दान सिंह बोरा, शेखर कफलिया, विक्रम बिष्ट, अशोक खड़ायत, हरिमोहन कन्याल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर जीआईसी कनालीछीना के सभागार में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेम चंद्र जोशी ने की। उन्होंने शिक्षक समुदाय से भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण की दिशा में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। कनालीछीना में हेमा उपाध्याय ब्लॉक अध्यक्ष, आन सिंह रावत ब्लॉक मंत्री, गोपाल खोलिया और यशोदा कांडपाल उपाध्यक्ष, पंचदेव पांडे और मीना कालाकोटी संयुक्त मंत्री और ललित मोहन जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर जिला मंत्री प्रवीण रावल, प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव, कमान धामी, हेम पांडेय, गोविंद धामी, जीवन कापड़ी, हरिदत्त पुजारी, गंगा पंत, मोहित बिष्ट, मनोज पांडेय, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचन बने ब्लॉक अध्यक्ष
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इसमें कंचन जोशी को अध्यक्ष और प्रह्लाद सिंह परगाई को महामंत्री बनाया गया। शुक्रवार को जीआईसी गंगोलीहाट में खंड शिक्षा अधिकारी शिवदयाल की अध्यक्षता और जिला महामंत्री प्रवीण सिंह रावल की देखरेख में राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपाध्यक्ष गंगेश तिवारी और गीता रौतेला, संयुक्त मंत्री राजेश सोक्ता, उमा पाटनी कोषाध्यक्ष और चंद्रशेखर जोशी, आनंद ओली को संरक्षक बनाया गया। यहां मोहन बिष्ट, मनोज पांडे, गंगा प्रसाद पंत, तारा पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed