फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Elderly woman killed by rape victim under suspicious circumstances

दुराचार पीड़िता बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman killed by rape victim under suspicious circumstances
करीब दो माह पहले गांव के एक व्यक्ति के दुष्कर्म का शिकार हुई बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए महिला का शव कब्जे में ले लिया है। डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने और मामला संदिग्ध होने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

दो माह पूर्व मुनस्यारी विकासखंड के एक गांव में रात में घर में घुसकर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गांव के ही हरक सिंह ने दुष्कर्म किया था। महिला ने आवाज के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी की पहचान की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

महिला का मेडिकल कराने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इस बुजुर्ग महिला की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। महिला का शव नदी किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही नाचनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह का संदिग्ध मामला पाया गया तो आरोपी के खिलाफ लगाई गई आईपीसी की धारा 376 के साथ ही 302 का मुकदमा भी जोड़ा जाएगा। दुष्कर्म का आरोपी इस समय जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed