फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eight thousand liters of petrol and diesel reached Munsiyari

Pithoragarh News: मुनस्यारी पहुंचा आठ हजार लीटर पेट्रोल-डीजल

Tue, 31 Dec 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand liters of petrol and diesel reached Munsiyari
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में मंगलवार को आठ हजार लीटर पेट्रोल-डीजल पहुंच गया है। मुनस्यारी में पिछले कुछ समय से पेट्रोल की किल्लत बनी हुई थी। पंप में ईंधन उपलब्ध होने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने राहत महसूस की है। इस समय मुनस्यारी में पर्यटन सीजन चल रहा है।
विज्ञापन

मुनस्यारी में पिछले चार-पांच दिनों से ईंधन की किल्लत पैदा हो गई थी। पंप में रिजर्व में 2600 लीटर डीजल और 1600 लीटर पेट्रोल बचा था। रिजर्व का ही ईंधन रहने से वितरण बंद कर दिया गया था। इसके अलावा बर्फबारी से मार्ग बंद हाेने के कारण भी टैंकर समय से नहीं आ पाया।
विज्ञापन

इसके चलते स्थानीय वाहन स्वामियों के साथ ही पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वाहन स्वामियों को जिला मुख्यालय सहित अन्य पंपों से ईंधन मंगाना पड़ रहा था। पंप संचालक दर्पण कुमार के मुताबिक टैंकर खराब होने के चलते विलंब हुआ। मंगलवार देर शाम एक टैंकर ईंधन लेकर मुनस्यारी पहुंचा। आठ हजार लीटर ईंधन पहुंचने से अब पर्यटकों और स्थानीय वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed