फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eight films made on biodiversity, culture

जैव विविधता, संस्कृति पर बनाईं आठ फिल्में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Eight films made on biodiversity, culture
सिक्योर हिमालया प्रोजेक्ट के तहत जैव विविधता पर आधारित फिल्मों को शूट किया गया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सिक्योर हिमालया प्रोजेक्ट के तहत राज्य की विषम पर्वतीय ऊंचाई वाले दूरस्थ क्षेत्र गंगोत्री, गोविंद और दारमा घाटी में आठ फिल्में बनाई गई हैं। ये फिल्में जैव विविधता, वास्तुकला, संस्कृति आदि पर आधारित है। ये फिल्में अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर ऑनलाइन रिलीज होंगी।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र धारचूला की दारमा घाटी की जैव विविधता पर फिल्म बनाई है। फिल्म को बनाने में फिलम गांव के जयेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गोविंद वन्यजीव अभ्यारण्य उत्तरकाशी की जैव विविधता पर दो फिल्में बनाई गई हैं। इसमें मोरी विकासखंड के पुजेली गांव निवासी मनवीर सिंह और रणदेव चौहान गांगड़ गांव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्कृति पर आधारित फिल्म में गोविंद राष्ट्रीय उद्यान के गांगड़ गांव के रणदेव चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जयेंद्र सिंह ने टूटती डोर और चौदास पट्टी की जीवनशैली पर कविंद्र सिंह कुटियाल ने फिल्म बनाई है। वास्तुकला पर आधारित फिल्म में उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के दोणी गांव को फिल्माया गया है। सिक्योर हिमालया युवा वीडियो फैलोशिप ने गंगोत्री के भू-क्षेत्र की शरद ऋतु पर आधारित फिल्म बनाई है। इन फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय माउंटेन डे पर ऑनलाइन लोकार्पण किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत युवाओं को सिक्योर हिमालया की टीम ने प्रशिक्षण दिया और उसके बाद इन फिल्मों को बनाया गया। संवाद
विज्ञापन

हिम तेंदुओं को संरक्षित करने का किया जा रहा है कार्य
पिथौरागढ़। सिक्योर हिमालया परियोजना भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी की संयुक्त परियोजना है। परियोजना के तहत हिम तेंदुओं और उसके आवास को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल और सिक्किम राज्य को चयनित किया गया है। परियोजना उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान और गोविंद पशु विहार, अभ्यारण्य और पिथौरागढ़ जिले के दारमा घाटी को चयनित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योर हिमालया प्रोजेक्ट के तहत सीमांत के युवाओं को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद युवाओं ने जैव विविधता, संस्कृति पर आधारित आठ फिल्में बनाई गई है। शुक्रवार को फिल्मों का लोकार्पण किया जाएगा। - विनय भार्गव, प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed