फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Efforts to construct bridges between India and Nepal in Jhulaghat and Sirsa

Pithoragarh News: झूलाघाट और सिरसा में भारत-नेपाल के बीच बनने वाले पुलों निर्माण की कवायद

Tue, 19 Mar 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Efforts to construct bridges between India and Nepal in Jhulaghat and Sirsa
धारचूला के मल्ला छारछुम में भारत और नेपाल के बीच बन रहे मोटर पुल निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पू
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा पर झूलाघाट और सिरसा (टनकपुर) में बनने वाले मोटर पुलों के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। लंबे समय से भारत-नेपाल के लोग दोनों स्थानों पर नागरिकों की सुविधा के लिए पुल का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। लोनिवि पिथौरागढ़ ने हाल ही में आरएफटी विदेश मंत्रालय को भेज दी है। दोनों स्थानों पर पुल बनने से काफी सहूलियत मिलेगी। बता दें कि झूलाघाट में नेपाल के साथ सबसे लंबा 500 मीटर पुल का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन

झूलाघाट में नेपाल के लिए 500 मीटर लंबे मोटर पुल और सिरसा (टनकपुर) में 400 मीटर लंबा मोटर पुल निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। लंबे समय से दोनों देशों के नागरिकों अपने-अपने देश में अधिकारियों से जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। अब झूलाघाट और सिरसा में पुल निर्माण के लिए लोनिवि पिथौरागढ़ ने आरएफटी (रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल) विदेश मंत्रालय को भेज दी है। दोनों स्थानों पर पुल के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का कार्य किया जाना है जिसके लिए दो फर्मों ने आवेदन किया है। जल्द ही एक फर्म को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

--
टू-लेन स्टील गार्डर मोटर पुल का 70 प्रतिशत कार्य पूरा
पिथौरागढ़। धारचूला के मल्ला छारछुम में लोनिवि पिथौरागढ़ 110 मीटर लंबे पुल का निर्माण कर रहा है। सितंबर 2022 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसका शिलान्यास किया था। लोनिवि यहां पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार की लागत से 110 मीटर लंबे पुल का निर्माण कर रहा है। वर्तमान में पुल का 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। अप्रैल तक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे दोनों देशों के नागरिकों के अलावा पर्यटकाें को भी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भारत और नेपाल के बीच झूलाघाट और सिरसा (टनकपुर) में मोटर पुल का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। झूलाघाट में 500 मीटर और टनकपुर सिरसा में 400 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की कवायद की जा रही है। - एबी कांडपाल, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि, पिथौरागढ़।

फोटो विवरण-19पीटीएच 23पी - धारचूला के मल्ला छारछुम में भारत और नेपाल के बीच बन रहे मोटर पुल निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। स्रोत : लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed