फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Effigy burnt to demand start of operation of base hospital

Pithoragarh News: बेस अस्पताल का संचालन शुरू करने की मांग को फूंका पुतला

Wed, 07 Feb 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Effigy burnt to demand start of operation of base hospital
पिथौरागढ़ बेस अस्पताल में सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : पिथौरागढ़ बेस अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर पिथौरागढ़ बेस अस्पताल के संचालन के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में लिंठ्यूड़ा स्थित बेस अस्पताल में एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारे लगाकर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और सरकार बेस अस्पताल के संचालन के नाम पर सीमांत के लोगों को गुमराह कर रहर है। लुंठी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने बार-बार बेस अस्पताल संचालन की बात करती है लेकिन आज तक एक भी कर्मचारी की बेस अस्पताल में नियुक्त नहीं हुई है। बेस अस्पताल में नए डॉक्टर, वार्ड बाय, फार्मासिस्ट और एक भी कर्मचारी बेस अस्पताल में नहीं है। उन्होंने शीघ्र बेस अस्पताल का संचालन नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडेय,नगर अध्यक्ष भुवन जोशी, युकां जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा, शुभम भट्ट, पूर्व सभासद विजेंद्र पुनेड़ा, केदार सिंह लुंठी, दिनेश पुनेड़ा, पूर्व प्रधान मुरली पुनेठा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed