फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Education.

अगस्त प्रथम सप्ताह से छात्र-छात्राओं को दी जाएगी आईआईटी जेईई की निशुल्क कोचिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Education.
पिथौरागढ़। डीएम ने आईआईटी जेईई कोचिंग के लिए शिक्षा विभाग और एसआईटी (सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज) के शिक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आईआईटी जेईई की निशुल्क कोचिंग के लिए जुलाई अंतिम सप्ताह में छात्र-छात्राओं के चयन किए जाएंगे। इसके बाद अगस्त प्रथम सप्ताह से छात्र- छात्राओं को कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शिक्षा विभाग और एसआईटी के शिक्षकों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि जिले में जो विद्यार्थी आईआईटी-जेईई की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन व्यवस्था और आर्थिक अभाव के कारण अध्ययन नहीं कर पाते हैं। उन्हें सुनहरा अवसर देने के लिए कोचिंग क्लब की शुरुआत की जा रही है। इसका शिक्षकों ने पूरा समर्थन किया है।
विज्ञापन

कोचिंग क्लब के माध्यम से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की चयन परीक्षा कराई जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई की कोचिंग और अध्ययन के लिए निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में शिक्षकों ने चयन परीक्षा जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में कराने पर सहमति दी। अगस्त के प्रथम सप्ताह से चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। बैठक में माध्यमिक शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, अखिलेश सिंह, तृप्ति कुमार, कुंदन सिंह, नीरज जोशी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed