{"_id":"6855a00c2f42d9906a09ee79","slug":"education-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-129307-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रैली में पिथौरागढ़ से शामिल होंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रैली में पिथौरागढ़ से शामिल होंगे कर्मचारी
Fri, 20 Jun 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर 23 जून को सचिवालय कूच में पिथौरागढ़ से भी शिक्षक और कर्मचारी शामिल होंगे।
पिथौरागढ़ नगर के आंबेडकर वाचनालय में आयोजित शिक्षक एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से एसोसिएशन अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहा है। मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकालने का निर्णय लिया है। इसमें सीमांत जिले के शिक्षक भी भागीदारी करेंगे।
एसोसिएशन एससीएसटी के कार्मिकों एवं अधिकारियों के राज्याधीन सेवाओं में प्रतिनिधित्व के लिए गठित जस्टिस इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने आदि मांगों के लिए संघर्षरत है। समर्थन में कई संगठन भी आ गए हैं। बैठक में जीआर सिरौला, मुहम्मद नासिर, इस्लाम हुसैन, आनंद प्रसाद, योगेश, संजय, पुष्कर राम टम्टा, कैलाश ग्वासीकोटी, महेश मुरारी, प्रकाश मोहन, देव लोहिया, मनोज विश्वकर्मा, कवींद्र लाल आदि उपस्थित रहे। संचालन बीआर कोहली ने किया। संवाद