{"_id":"6830b0a3a8cff568880651f4","slug":"education-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-128163-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शिक्षकों, संघ की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शिक्षकों, संघ की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की
Fri, 23 May 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षक संघ का दो दिनी द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को शुरू हुआ। मुख्य अतिथि दायित्वधारी गणेश भंडारी, विशिष्ट अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, अतिविशिष्ट अतिथि सीईओ हरक राम कोहली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भंडारी ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला मंत्री प्रवीन रावल ने दो वर्षों का लेखा जोखा और संघ, शिक्षकों की उपलब्धियों पर जानकारी साझा की। मेयर कल्पना देवलाल ने शिक्षक व खेल भवन के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। डॉ. दीपक कापड़ी ने शिक्षा में डिजिटल क्रांति और वर्तमान में एआई के प्रभावों के बारे में बताया। जिले के कई संवर्गों खेल, विज्ञान, कला, संस्कृति, एनसीसी, स्काउट के क्षेत्र में बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्री स्तर पर पहुंचाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। संचालन करन सिंह थापा, गोविंद बल्लभ भट्ट ने किया। इस दौरान वलेखा अधिकारी सुरेश चंद्र पंत, संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, जेपी वर्मा, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनोज सामंत, आनंद रावत, भूपाल चुफाल आदि मौजूद रहे।