{"_id":"64fdfa2557cd9f62cc0029e7","slug":"economy-will-be-improved-by-linking-agriculture-and-milk-production-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4333-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कृषि और दुग्ध उत्पादन से जोड़कर सुधारी जाएगी आर्थिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कृषि और दुग्ध उत्पादन से जोड़कर सुधारी जाएगी आर्थिकी
Sun, 10 Sep 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। माउंटेन हब और लोक चेतना मंच रानीखेत हिमालयी क्षेत्रों में सामूहिक प्रयास से सतत विकास को सुगम बनाने का काम करेगा। इसके तहत ग्रामीणों को कृषि और दुग्ध उत्पादन कार्यों से जोड़कर उनकी आजीविका में सुधार किया जाएगा।
रविवार को न्याय पंचायत बरम में पंचाचूली स्वायत्त सहकारिता और ग्राम संगठनों के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि सामूहिक प्रयास से कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। माउंटेन हब के सदस्य सुभाष जोशी और कार्यक्रम सहयोगी कैलाश ने विकास परियोजना की जानकारी, महिला सशक्तीकरण, आजीविका सुधार, डेयरी को बढ़ावा देना, एनआरएलएम कार्यों, रीप परियोजना, मोटा अनाज को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में लोगों को काम करने में मुश्किल हो सकती है लेकिन आने वाले समय में आजीविका में सुधार होगा और लोग मोटे अनाज का अधिक से अधिक उत्पादन कर सकेंगे। वहां रुक्मणी देवी, तारा देवी, खजान, हरीश चिराल, प्रकाश, गोविंद, जगदीश सिंह, प्रेमा, गणेश, पवन आदि थे। संवाद