{"_id":"6830ae6d60cded1cba08aef2","slug":"earthquake-jolted-the-earth-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-128146-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में भूकंप से झटकों से डोली धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में भूकंप से झटकों से डोली धरती
Fri, 23 May 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/झूलाघाट। सीमांत जिला पिथौरागढ़ में भूकंप के झटकों से दो बार धरती डोली। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल का बैतड़ी था। पहली बार आए भूकंप की तीव्रता 5.1 जबकि इसके बाद आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप से लोग दहशत में रहे। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
सीमांत जिले में बीते बृहस्पतिवार रात 1:33 बजे जिला मुख्यालय सहित धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, झूलाघाट सहित अन्य हिस्सों में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से धरती डोली तो लोग नींद से उठकर घरों से बाहर दौड़े। कुछ सेकंड बाद भूकंप शांत होने से लोगों ने राहत की सांस ली। ठीक 12 मिनट बाद फिर 3.7 तीव्रता के झटके महसूस हुए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। उन्होंने कहा कि कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। संवाद